नैनीताल:एसएसपी के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई,244 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही, 53,500 रु0 का जुर्माना,✅नंबर प्लेट छुपाकर चलाए जा रहे वाहनों के चालान व सीज की कार्यवाही! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल: डॉक्टर मंजूनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात एवं श्री हरबंस सिंह, एसपी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में यातायात एवं थाना पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 244 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 53,500 रु0 का जुर्माना वसूला गया।

चेकिंग के दौरान पिछली नंबर प्लेट हटाकर पहचान छुपाकर मोटरसाइकिल चलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाल्वो को सीज किया गया। एक कार चालक द्वारा आगे की फैंसी नंबर प्लेट पर जानबूझकर नींबू-मिर्ची लटकाकर/चिपकाकर रजिस्ट्रेशन नंबर को छुपाया गया था। चालक द्वारा पुलिस व कैमरों की नजर से बचने तथा पहचान छुपाने की नीयत से गंभीर लापरवाही करते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का ₹10,500/- का चालान किया गया।

नैनीताल पुलिस की अपील:

सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मानकों के अनुरूप ही नंबर प्लेट लगाएं तथा किसी भी प्रकार से वाहन की पहचान छुपाने का प्रयास न करें। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad