रानीखेत: कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के रूप में मनाया कार्यक्रम! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस कांग्रेस कार्यालय, रानीखेत में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चों से विशेष स्नेह था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनके जन्मदिवस 14 नवंबर को प्रतिवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने देश में शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन और विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के आदर्शों पर चलने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रभारी दीप डांगी, जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, जिलाध्यक्ष एस०सी० विभाग गुसाईं राम, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ज़िला प्रवक्ता दीपक पंत, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, चंद्र किरण सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, जयंत रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विश्व विजय माहरा, गोपाल सिंह देव, ग्राम प्रधान जैनोली नवीन प्रकाश, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी, वीरेंद्र कुमार, रुद्र माहरा, हेमंत बिष्ट, जयंत रौतेला, प्रमोद पाल, राजेन्द्र कुमार, ज्योति, मुन्नी देवी, ममता देवी, बसंती देवी, बीरबल बिष्ट, कमला देवी, मनोजन कोरंगा, वीरेंद्र बिष्ट, करन नेगी, बीरबल सिंह, यूथ ज़िला महासचिव नितिन प्रकाश, अभिनव मेहरा, हर्षित मेहरा, यूथ ज़िला उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, दीपक बिष्ट, गिरीश चंद्र सिंह, दलीप सिंह, अखिलेश सती, जगत सिंह, लक्ष्मी नारायण आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad