रानीखेत: पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, वक्ताओं ने किया राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद! ashok gulati एडिटर इन चीफ/संदीप पाठक

खबर शेयर करें -


रानीखेत (संवाददाता)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती नगर में बड़े ही श्रद्धाभाव और गरिमामय ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, छात्र नेताओं और नागरिकों ने पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू जी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने देश को वैज्ञानिक सोच और विकास की एक नई दिशा प्रदान की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेश आर्य और व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष यतीश रौतेला ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू जी ने देश में शिक्षा और मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी, जिस पर आज हमारा राष्ट्र निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व छात्र नेता महेंद्र सिंह रावत ने नेहरू जी के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनकी जयंती को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए युवा पीढ़ी से नेहरू जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस पावन अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आत्मसात करने का प्रण लिया। अंत में “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें सादर नमन किया गया।
सभा में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, रानीखेत के जिला पंचायत सदस्य महेश आर्य, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष यतीश रौतेला, पूर्व छात्र नेता महेंद्र सिंह रावत, छात्र नेता कार्तिक बिष्ट, समाजसेवी कार्तिक बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार जोशी, संजीव जोशी, अंशुल रावत, कार्तिक असवाल, गोपाल मेहरा और मयंक जोशी सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad