

हल्द्वानी-उत्तराखण्ड, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुमाऊँ-मंडल प्रभारी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल(पूर्वप्रधान) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे मुन्ने बच्चों और छात्र-छात्राओं तथा गुरूजनों के बीच पहुंचकर देश के महान पुरोधा प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं “बाल दिवस” मनाया। इस अवसर उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय-बेरीपड़ाव, आंगनबाड़ी केंद्र बेरीपड़ाव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिम्मतपुर चौम्वाल, राजकीय कन्या हाईस्कूल-हिम्मतपुर चौम्वाल तथा स्व. बी.सी.रजवार मैमोरियल स्कूल-हिम्मतपुर चौम्वाल में बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई देते हुए, बाल दिवस और आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पं.जवाहरलाल नेहरू जी का संक्षिप्त परिचय तथा उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किये संघर्ष और आजादी के बाद शिक्षा,कृषि,विज्ञान, ऊर्जा,चिकित्सा जगत, बिभिन्न तकनीकी क्षेत्रों, भारतीय अनुसंधान संस्थान, विमानन,रक्षा अनुसंधान,बिभिन्न बांधों और ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण, रेलवे, बी.एच.ई.एल.,एच.ए.एल., जी.ए.आई.एल., आयुध संस्थान सहित हर क्षेत्र में किये महान कार्यों सहित वैश्विक स्तर पर भारत की साख को मजबूत बनाकर किये महान योगदान के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्षेत्र के समाज सेवी युवा श्री हरीश चन्द्र शर्मा जी, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने भी पं.जवाहरलाल जयंती एवं बाल दिवस कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भागीदारी की।

