भीमताल:मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश,वन्यजीवों से मानव एवं पशुधन की सुरक्षा और लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर दिया विशेष जोर! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज विकास भवन सभागार भीमताल में pwd व वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विधानसभा क्षेत्र भीमताल में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

बैठक में मंत्री कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए मानव एवं पशुधन की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। वन्यजीवों के हमलों से होने वाली जनहानि एवं पशुहानि की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीम को सक्रिय रखते हुए ग्रामीणों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वहीं लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री कैड़ा ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न की जाए और आपसी समन्वय के साथ जनता की समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिये!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad