
हल्द्वानी : 25 नवंबर को वादी मुकदमा अतुल नागपाल पुत्र स्वर्गीय यशपाल नागपाल निवासी गुरुनानकपुरा, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि 17.11.2026 को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर में गीजर ठीक करने के बहाने आया था, जिसने घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए।
वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 FIR संख्या 400/26, धारा 305(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक कृपाल सिंह के सुपुर्द की गई।
उक्त चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में श्री हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं श्री लव शर्मा, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में व0उ0नि0 रोहताश सागर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान आसिफ पुत्र शमीम अहमद के रूप में की गई।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए दो पीली धातु के कड़े (लगभग 5 तोला) एवं ₹2,29,000/- नकद बरामद किए गए।
(उपरोक्त नकदी की बरामदगी चोरी के आभूषण को बेच कर अर्जित धनराशि से की गई है)।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. आसिफ पुत्र शमीम अहमद, निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 33 वर्ष।
पुलिस टीम
1. उ0नि0 कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव।
2. कानि0 विजय भारद्वाज।
3. कानि0 सतवीर सिंह।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को 2,000 रु0 की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

