






कपकोट : पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के आदेशानुसार, आज रिजर्व पुलिस लाइन मालता, बागेश्वर में अनुशासन और शारीरिक दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु साप्ताहिक मंगलवार की परेड का आयोजन किया गया। जनपद में नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक कपकोट / पुलिस लाईन श्री राजेश साह द्वारा परेड का संचालन किया गया। परेड में पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं, मदों तथा गणना के हकदार जवानों ने प्रतिभाग किया।
परेड के दौरान नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अधिकारी व जवानों की वर्दी और व्यक्तिगत टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। जवानों के टर्नआउट को उच्च स्तरीय बनाए रखने की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े अनुशासन के साथ पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
परेड की समाप्ति के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक द्वारा संपूर्ण पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण व निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार व समस्त मदो एवं कार्यालयो की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने मैस में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, बैरकों व लाइन परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा समस्त सरकारी अभिलेखों को पूरी तरह अद्यावधिक व सुव्यवस्थित रख-रखाव करने हेतु निर्देशित किया।
परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए महोदय ने कार्यदायी संस्था और तकनीकी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और समस्त कार्य समयबद्ध पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक नरेन्द्र आर्य सहित पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी और कर्मचारी मुस्तैद रहे।

