भीमताल:कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आपदा मद एवं खनन न्यास निधि से विकास कार्यों के लिए शीघ्र धनराशि अवमुक्त करने के दिए निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद नैनीताल में आपदा मद एवं खनन न्यास निधि से प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा मद एवं खनन न्यास निधि से होने वाले विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत एवं अवमुक्त की जाए, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके और आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

मंत्री कैड़ा ने जनपद नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्यप्रणाली में तेजी लाने तथा लंबित प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास करना तथा जनता की मूलभूत समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

बैठक में एडीएम नैनीताल, जिला खनन अधिकारी नैनीताल सहित संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्र के स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad