






बागेश्वर : पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 01 वाहन सीज एवं 03 वाहनो का कोर्ट का चालान किया गया।
सार्वजनिक स्थानो में शान्ति भंग करने वाले, बिना पुलिस सत्यापन रह रहे 12 व्यक्तियों के विरुध्द पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की गयी ।
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम द्वारा ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों की एल्कोमीटर से सघन जांच की गई। आम जनमानस से अपील की गई है कि अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

