ब्रेकिंग खटीमा:SSP अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख, 13 लाख की स्मैक सहित शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार# Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

मोटरसाइकिल मैं स्मैक की तस्करी, पुलिस की ‘तीसरी आंख’ से नहीं बच पाया तस्कर…

खटीमा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुक्रम में जनपद में नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली खटीमा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सितारगंज रोड ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते से शाम के समय कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर, उम्र 30 वर्ष को मोटरसाइकिल संख्या UP26AU2380 से मादक पदार्थ का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 44.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹13 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad