रानीखेत:कमल नगरकोटी–नन्दकिशोर की जोड़ी ने जीती डबल्स की ट्रॉफी,एकल वर्ग में विनय कुमार और दीपक रावत फाइनल में पहुंचे, बाल वर्ग में मौलिक ने मारी बाजी! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। माँ नन्दा-सुनन्दा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। प्रतियोगिता के डबल्स वर्ग में कमल नगरकोटी–नन्दकिशोर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

डबल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले में अंकित माहरा–दीपक रावत की जोड़ी और कमल नगरकोटी–नन्दकिशोर की जोड़ी आमने-सामने थीं। 29 अंकों के तीन फ्रेमों के मुकाबले में कमल नगरकोटी–नन्दकिशोर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

वहीं एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में विनय कुमार ने राम सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दीपक रावत ने अमित कुमार को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। अब एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले को लेकर खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।

प्रतियोगिता में 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित मुकाबले भी आकर्षण का केंद्र रहे। पांच टीमों ने इस वर्ग में हिस्सा लिया। सिंगल फ्रेम के आधार पर खेले गए मुकाबलों के फाइनल में मौलिक ने भावार्थ को हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता संयोजक कुलदीप कुमार, विनय मसीह, ललित बिष्ट एवं मनीष बोरा ने एकल सेमीफाइनल और डबल्स फाइनल में निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं बाल वर्ग के मुकाबलों में पियूष साह ने निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई।

मुकाबलों को देखने के लिए केवलानंद, मोहन बिष्ट, मुकेश कुमार, हरीश अधिकारी, चन्द्रदत्त बेलवाल, जयंत रौतेला, संदीप तिवारी, आनंद सिंह, सुधीर, अभिषेक, सोनू, राहुल, अमित कुमार, सुन्दर, मनोज पांडे, हेम पांडे, हिमांशु रावत, मनीष भगत, कुन्दन बिष्ट, खुशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को लगातार बांधे रखा। डबल्स वर्ग का विजेता तय होने के बाद अब सभी की निगाहें एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad