बागेश्वर:कौसानी एवं बैजनाथ पुलिस की ‘बीट भ्रमण’ पहल; बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम, महिलाओं को ‘गौरा शक्ति ऐप’ व आमजन को साइबर ठगी एवं नशा तस्करी के प्रति किया जागरूक..! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निवासरत आमजनमानस, वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों की सुरक्षा व सहायता हेतु समय-समय पर उनसे भेंट कर कुशलक्षेम जानने के कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं। इन निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में कोतवाली कौसानी एवं कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण व सुदूरवर्ती इलाकों में सघन बीट भ्रमण कर जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।
भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने गाँव-गाँव जाकर स्थानीय निवासियों और वृद्धजनों से सीधा संवाद स्थापित किया।
सामुदायिक पुलिसिंग को धरातल पर मजबूत करते हुए पुलिस टीम ने अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की । उनके स्वास्थ्य व हाल-चाल को जाना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी आकस्मिक संकट या आवश्यकता के समय कौसानी पुलिस उनकी सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है।
वर्तमान में बढ़ते ऑनलाइन वित्तीय अपराधों और “डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए व गंभीर साइबर खतरों को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुलिस ने अपील की कि वे किसी भी अनजान कॉल पर अपनी गोपनीय वित्तीय जानकारी जैसे ओटीपी, बैंक खाता संख्या या एटीएम पिन साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने हेतु प्रेरित किया गया।
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम व उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तराखण्ड पुलिस की विशेष पहल ‘गौरा शक्ति ऐप’ के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को गौरा शक्ति एप डाउनलोड करवाया गया । उन्हें आपातकाल में सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर डायल 112 का जिम्मेदारी से उपयोग करने के तरीके बताए गए।
युवाओं व आमजनमानस को नशे के घातक शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व नशा तस्करी को रोकने के लिए नेशनल नारकोटिक हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु स्थानीय निवासियों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट व कार में सीट बेल्ट का उपयोग करने की सख्त हिदायत दी गई।
कौसानी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आस-पास के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते समय हमेशा सतर्क रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad