विश्व स्वच्छता दिवस पर जिला कार्यालय से तहसील एवं विकासखंड स्तर तक अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

चंपावत:. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के तहत विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद चम्पावत में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत, विकास भवन सहित जनपद की सभी तहसीलों एवं विकासखंड स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। इस दौरान एकत्रित कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने के साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वयं अभियान में प्रतिभाग कर स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता, जनसेवा एवं जनसहभागिता को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी भावना के अनुरूप जनपद में स्वच्छता गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन अथवा अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक को अपनी दैनिक आदत और जिम्मेदारी के रूप में अपनाना होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन का आधार है। जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में प्रशासन के प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यालय परिसरों में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा लोगों को भी अपने घर, गांव, नगर एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने को कहा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील एवं विकासखंड स्तर तक आयोजित स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से “स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी” का संदेश देते हुए इसे जनसहभागिता से निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान
. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के तहत विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद चम्पावत में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत, विकास भवन सहित जनपद की सभी तहसीलों एवं विकासखंड स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। इस दौरान एकत्रित कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने के साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्वयं अभियान में प्रतिभाग कर स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता, जनसेवा एवं जनसहभागिता को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी भावना के अनुरूप जनपद में स्वच्छता गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन अथवा अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक को अपनी दैनिक आदत और जिम्मेदारी के रूप में अपनाना होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन का आधार है। जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में प्रशासन के प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यालय परिसरों में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा लोगों को भी अपने घर, गांव, नगर एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने को कहा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील एवं विकासखंड स्तर तक आयोजित स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से “स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी” का संदेश देते हुए इसे जनसहभागिता से निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।