चंपावत:माहवारी स्वच्छता व स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जिला चिकित्सालय में किशोरियों को सैनिटरी नैपकिन वितरित! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में सेवा संकल्प अभियान के तहत निरंतर जनहित के कार्य संपादित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को ‘सेवा संकल्प अभियान: आंगन का उत्सव’ के अंतर्गत जिला चिकित्सालय चंपावत में एक विशेष जागरूकता एवं नैपकिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में उपस्थित किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, व्यक्तिगत स्वास्थ्य की देखभाल करने तथा इस दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा किशोरियों को माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर स्वच्छता के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

उपस्थित समस्त किशोरियों को सैनिटरी नैपकिन का नि:शुल्क वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का ध्येय जनपद के सुदूर क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ-साथ किशोरियों एवं महिलाओं में स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिससे वे एक स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad