
नानकमत्ता :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध नशे का कारोबार चलाने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान / औपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता संजय पाठक के नेतृत्व में चौकी बिसौटा एवं कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से लगातार अवैध कच्ची शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रातः से अवैध शराब की फैक्ट्रियो की चैकिंग करते हुए नानकमत्ता डैम पार में कालाबूटा एवं गंगापूर के जंगलो में अवैध चल रही कच्ची शराब की फैक्ट्रियों की चैकिंग कर कुल 04 अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्रियों को तोडकर करीब 6000लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण नष्ट किये गये। कोतवाली नानकमत्ता पुलिस की थाना क्षेत्रान्तर्गत में अवैध कच्ची बनाने एवं अवैध कच्ची शराब बनाने की फेक्ट्रियों / शराब बेचने वाले / नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है
पुलिस टीम
1-उ0नि0नवल किशोर- चौकी प्रभारी बिसोटा
2-हेड कानि0 राजेन्द्र ओली
3-हेड कानि0 जय कुमार
4-कानि0 दानिश अली
5-कानि0 दीपक रोतेला
6-कानि0 नरेन्द्र सिंह|