रानीखेत: सांस्कृतिक समिति की बैठक संपन्न: वर्ष 2027 को ‘सांस्कृतिक चेतना वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय, फागोत्सव और महिला रामलीला पर चर्चा! संदीप पाठक ब्यूरो

खबर शेयर करें -

​रानीखेत:सांस्कृतिक समिति रानीखेत की शुक्रवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। समिति के अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2027 को रानीखेत के लिए ‘सांस्कृतिक चेतना के वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत नगर व क्षेत्र में सांस्कृतिक संवर्धन के कार्यों को और गति दी जाएगी।
​आगामी प्रमुख कार्यक्रम और तिथियां:
​नवंबर माह: लोक संस्कृति की विभिन्न विधाओं को प्रशिक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
​14 मार्च 2027 (फागोत्सव): वर्ष के सांस्कृतिक आयोजनों की औपचारिक शुरुआत मार्च में फागोत्सव से होगी। इसके अंतर्गत महिलाओं के लिए स्वांग एवं होली गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
​मई 2027 (अंतिम सप्ताह): तीन दिवसीय कुमाऊं स्तरीय महिला रामलीला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान स्थानीय बाल कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के लिए रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित बाल रामलीला का मंचन भी होगा।
​बैठक में समिति के कई गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से गीता जोशी, ज्योति साह, रीना वर्मा, गौरव भट्ट, दीपक पंत, परमवीर मेहरा और अभिषेक कांडपाल आदि ने सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad