रुद्रपुर:मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता एवं अन्य कृषक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक कर कृषकों की समस्याओं पर चर्चा की! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर 16 सितम्बर, | मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता एवं अन्य कृषक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक कर कृषकों की समस्याओं पर चर्चा की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषकों को आश्वासन दिया गया कि उनकी जो उचित मांगें हैं उन पर पूर्व में ही उनके स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके बावजूद वह निरन्तर कृषकों की समस्याओं को लेकर कभी भी किसी भी समय किसानों से वार्ता के लिए तैयार हैं। कृषक प्रतिनिधियों द्वारा धान खरीद सत्र के दौरान खरीद केंद्रों में आने वाली समस्याओं का निस्तारण करने का अनुरोध किया गया। धान खरीद के सम्बन्ध में किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस विषय पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए। सिंचाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा नहरों की स्थिति, सफाई एवं मरम्मत तथा किसानों को समय से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिए साथ ही गन्ना किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण गन्ने के बीज की पर्याप्त एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कृषकों को उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया। कृषकों द्वारा विद्युत बिलों से सम्बन्धित समस्याओं को भी संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर त्रुटिपूर्ण अथवा लम्बित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, आरएमओ लता मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 वीकेएस यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशुतोष जोशी, डिप्टी आरएमओ वरूण कुमार, किसान पे्रम सिंह सहोता, गुर सेवक सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनजिन्दर सिंह, गुरविन्दर सिंह, अमनदीप सिंह, सतविन्दर सिंह, सज्जाद हुसैन, राजेन्द्र सिंह मक्कड़, ठा0 जगदीश सिंह, कुॅवर पाल सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad