त्रुटिरहित सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश


हल्द्वानी :मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के कल बुधवार को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आज कैंप कार्यालय हल्द्वानी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में भौतिक रूप से डॉ जगदीश चन्द्र एसपी अपराध)यातायात नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी कार्यालय नैनीताल, श्री अमित कुमार सैनी सीओ हल्द्वानी, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्री गौरव किरार सीएफओ, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, श्री मिंदर पाल एफएसओ हल्द्वानी, श्री रमेश सिंह नेगी वाचक, सुश्री साधना आशुलिपिक, श्री दलजीत मर्तोलिया एसआईएमटी एवं श्रीमती हेमा ऐठानी पीआरओ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल, श्री विमल प्रसाद सीओ लालकुआं एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, यातायात एवं सीपीयू प्रभारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।