हल्द्वानी:स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन का पांचवा दिन ऋषिकेश के राज्य आंदोलनकारी रामेश्वर शर्मा अनशन में बैठे! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी : उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर 18 अक्टूबर से हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन चल रहा है आज अनशन में राज्य आंदोलनकारी रामेश्वर शर्मा बैठे 65 वर्षीय रामेश्वर शर्मा ऋषिकेश से हल्द्वानी पहुंचे उन्होंने कहा राज्य आंदोलन के दौरान लाठियां खाई गोलियां खाई और मां बहनों के आबरू लुटाया मेरे सामने 6 युवाओ को गोलिया लगी मगर सपना था उत्तराखंड राज्य बनेगा और हमारे हुकूक हमें मिलेगा, पलायन रुकेगा मगर आज राज्य की दुर्दशा देख रोना आता है ह्दय बहुत दुखी होता है.

आंदोलन से जुड़े पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत ने बताया कि अभी तक टिहरी के अनिल बहुगुणा, चखुटिया भुवन कठायत, गोचोर के रमेश थपलियाल, रूद्र प्रयाग सेवानिवृत्ति इंजीनियर दयाल सिंह राणा, मासी आनंद राम हल्द्वानी पहुंच कर क्रमिक अनशन पर बैठे
उन्होंने बताया राज्य के कई जिलों से लगातार लोग धरना स्थल में आकर समर्थन दे रहे हैं अन्य राज्यों में रह रहे प्रवासी अभियान आंदोलन के लिए हल्द्वानी पहुंच रहे हैं

अनशन में बैठे पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण पहाड़ के अस्तित्व, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए हुआ था, लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का प्रश्न अधूरा है।
उन्होंने कहा, “पहाड़ के खेत, किसान, गांव और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना आवश्यक है। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों को अब और अधूरा नहीं रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा आंदोलन में हर वर्ग की भागीदारी के साथ पहाड़ की पहचान, पलायन, रोजगार और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े सवाल पर एक होना होगा
78 वर्ष के राज्य आंदोलनकारी गोपाल दत्त कुमोड़ी जो नन्दप्रयाग से हल्द्वानी पहुंचे जो 24 घंटे बुद्ध पार्क में टेट में ही रहते हैं उन्होंने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा भवन होने और ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा मिलने के बावजूद स्थायी राजधानी का सवाल लंबित है।
इनकी मांग है कि सरकार आगामी गैरसैंण विधानसभा सत्र में स्थायी राजधानी को लेकर स्पष्ट और ठोस निर्णय ले।
इस दौरान ,पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल , जीवन चंद्र उप्रेती, डॉ आशुतोष पंत,फौजी भुवन पाण्डेय, प्रेमा मेर,नीमा भट्ट , अंजू पांडे,ललित मोहन सिंह जीना,सुनील सिंह,विजय जोशी, संजय बिष्ट ,हम शर्मा ,कविन्द्र चंद , हिमांशु शर्मा , अजय सिंह, संतोष कांडपाल, देवेंद्र सालाकोट, संजय वर्मा, हर्षित बिष्ट, संजय बिष्ट, मनोज सिंह राहुल सिंह धर्मावला करण सिंह बिष्ट संजय रौतेला,कमल रावत,आदि दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad