हल्द्वानी:रेलवे अतिक्रमण भूमि प्रकरण के दृष्टिगत कोतवाली बनभूलपुरा में अमन कमेटी की बैठक आयोजित! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के संभावित निर्णय के सम्मान एवं पालन हेतु की गई अपील

हल्द्वानी : डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार आज डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल की अध्यक्षता में कोतवाली बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण भूमि प्रकरण के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अमन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।..

बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि कल बुधवार [09 सितंबर ]2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में रेलवे भूमि से संबंधित प्रकरण में निर्णय होना प्रस्तावित है। उक्त निर्णय के दृष्टिगत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द कायम रखने के संबंध में अमन कमेटी के सदस्यों से चर्चा की गई।

अमन कमेटी के सदस्यों द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय/आदेश का सम्मानपूर्वक पालन करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैंठक में सभी उपस्थित सदस्यों से अपील की गई कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सभी लोग सम्मान करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचें। साथ ही क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

उक्त बैठक में बैठक में श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी भवाली, श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा व अमन कमेटी के सदस्य विक्की खान, जकरिया पठान,जावेद वारसी, मोहम्मद नबी, सलमान सिद्दीकी, अरमान खान, विजय फर्त्याल, अंकित पलड़िया, मोहम्मद शोएब, नफीस अहमद खान, प्रमोद – शिवसेना, रूपेंद्र नगर – प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवसेना, त्रिलोक सिंह – जिला अध्यक्ष, रवि गुप्ता – अध्यक्ष, उजालेश्वर महादेव मंदिर आदि मौजूद रहें।

नैनीताल पुलिस द्वारा सभी से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा माननीय न्यायालय के आदेशों का सम्मानपूर्वक पालन करने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad