
हल्द्वानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8.89 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
22 अक्टूबर को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान इस्लाम के झोपड़ी के पास,बनभूलपुरा क्षेत्र से अभियुक्त विशाल पाल पुत्र मनोज पाल, निवासी स्टेडियम, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 20 वर्ष को 8.89 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जगवीर सिंह ,कांस्टेबल सुनील कुमार,कांस्टेबल दिलशाद अहमद|

