ब्रेकिंग न्यूज हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल बुधवार [9 सितंबर] हल्द्वानी में व्यस्ततम कार्यक्रम का समय देखें! ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल 08 सितम्बर, ।

प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी 09 सितम्बर 2026 (बुधवार) को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार 9 सितंबर को प्रातः 09:55 बजे लोहियाहैड हैलीपैड, खटीमा से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10:05 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी, नैनीताल पहुँचेंगे।
वहाँ से कार द्वारा प्रस्थान कर 10:25 बजे होटल विंटेज ग्रीन, रामपुर रोड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री अपराह्न 1:50 बजे होटल विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर 2:00 बजे एफटीआई हैलीपैड पहुँचेंगे तथा 2:10 बजे हैलीकाप्टर द्वारा पन्तनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। 2:20 बजे पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचकर पन्तनगर एयरपोर्ट से अपराह्न 2:40 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 3:10 बजे पुनः होटल विंटेज ग्रीन, हल्द्वानी पहुँचेंगे, जहाँ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न
4:30 बजे होटल विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर 4:35 बजे होटल अमरदीप, देवलचौड़ चौराहा, हल्द्वानी पहुँचेंगे, जहां वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक तथा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad