ब्रेकिंग हल्द्वानी:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता (संस्कृत विषय) की परीक्षा 03 केंद्रों पर जारी..! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

‘एसपी हल्द्वानी ले रहे सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ”..

हल्द्वानी : डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) संस्कृत विषय की लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2025 परीक्षा को सःकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जोनल पुलिस अधिकारी, सहायक पुलिस अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

हरबंस सिंह एसपी हल्द्वानी द्वारा परीक्षा केंद्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। सभी नियुक्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता संस्कृत परीक्षा जनपद नैनीताल के 03 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। वर्तमान में परीक्षा प्रक्रिया जारी है। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए इनर एवं आउटर कॉर्डन ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही रोकने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों के बाहर एवं आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad