
बागेश्वर: त्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में विगत रात्रि थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति व्यवस्था/संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना कपकोट से करीब 03 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में पालीडुंगरा के पास एक संदिग्ध अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर अज्ञात चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम को उक्त लावारिस वाहन संख्या UK06AU8327 (अल्टो कार) के भीतर से कुल 03 गत्ते की पेटियों में छिपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब कुल 144 पव्वे बरामद हुए, उक्त सम्बंध मे थाना कपकोट पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध FIR No- 57/2026, धारा- 60(1)/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को सीज किया गया है। पुलिस टीम द्वारा फरार अज्ञात अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।