ब्रेकिंग हल्द्वानी:गौला नदी में कूदे राम सिंह कोरंगा का शव बरामद# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

”राम सिंह कोरंगा गोला में कूदने से पहले अंतिम बार इस संसार को मानो अलविदा कह रहे हो’..

हल्द्वानी: विगत दिनों गौला नदी में कूदे राम सिंह कोरंगा का शव आज पुलिस ने बरामद कर लिया है |बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी राम सिंह कौरंगा द्वारा काठगोदाम पुल से गौला नदी में छलांग लगाने के बाद बुधवार सुबह उनका शव बरामद कर लिया गया। शव अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से करीब 600 मीटर ऊपर गौला नदी के किनारे मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।
सूचना के बाद प्रशासन की टीम के साथ एनडीआरएफ की टीम, ग्राम सभा नवाड़खेड़ा के ग्रामीण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट भी मौके पर पहुंचे। संयुक्त प्रयासों से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया।
प्रशासन की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि 65 वर्षीय राम सिंह कोरंगा करीब एक वर्ष पहले तक टैक्सी चलाते थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने टैक्सी चलाना छोड़ दिया था और तब से बेरोजगार थे। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।एक बेटा अग्निवीर है, जबकि दूसरा निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को राम सिंह का पारिवारिक विवाद भी हुआ था। हालांकि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना से पहले एक राहगीर से उनकी मुलाकात हुई थी, जिसमें वह मुस्कुराते नजर आए थे। अब वही मुस्कुराहट कई सवाल छोड़ गई है। और इस संसार से अलविदा कह गए|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad