ब्रेकिंग काठगोदाम:प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान की स्थानीय जनता से अपील,गौला नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें..!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

काठगोदाम [नैनीताल] गौला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ों में अत्यधिक वर्षा हो रही है, जिस कारण गौला नदी का जलस्तर बहुत बढ़ चुका है। समय-समय पर डैम से भी पानी छोड़ा जाता है, जिससे नदी में अत्यधिक वेग उत्पन्न होता है। इससे कई बार पुल के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति भी आ जाती है।

आप सभी जनमानस से निवेदन है कि पुल का प्रयोग केवल आने-जाने के लिए करें। पुल पर अनावश्यक रूप से कोई रुके नहीं और न ही कोई वीडियोग्राफी अथवा फोटोग्राफी करेगा। किसी भी प्रकार का कंटेंट नहीं बनाया जाएगा, अन्यथा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सभी लोग पुल का प्रयोग केवल आवागमन के लिए करें। पुल पर किसी भी प्रकार की वीडियोग्राफी अथवा फोटोग्राफी न करें।

नैनीताल पुलिस आपकी सेवाओं में तत्पर।
पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad