चंपावत:नेत्रदान से किसी के जीवन में लौट सकती है रोशनी, नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुये आयोजित! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत :नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को नेत्रदान पखवाड़े के तहत जिला अस्पताल चम्पावत, उपजिला अस्पताल लोहाघाट तथा उपजिला अस्पताल टनकपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के महत्व, प्रक्रिया एवं इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि नेत्रदान महादान है। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाना आवश्यक है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को नेत्रदान की प्रक्रिया एवं इसके महत्व की जानकारी देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। बताया गया कि नेत्रदान पखवाड़े का उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना तथा दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेत्रदान के महत्व को समझते हुए इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad