बागेश्वर:फायर स्टेशन ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात को किया सूचारु! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, बारिश के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि बालीघाटा से आगे पंद्रपाली के पास सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और वुडन कटरों की मदद से विशाल पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पेड़ के हिस्सों को स्थानीय लोगो की सहायता से सड़क से किनारे किया गया व अवरुद्ध यातायात को पुन: सुचारू किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad