‘एसएसपी नैनीताल द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ‘..

हल्द्वानी : पहाड़ों में हो रही अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत गौला नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति के मद्देनज़र डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल द्वारा गौला पुल काठगोदाम एवं गौला पुल बनभूलपुरा का निरीक्षण किया गया।
प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा एवं काठगोदाम को गौला नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रखने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
थाने के पुलिस बल, आपदा प्रबंधन टीम एवं एसडीआरएफ को आवश्यक आपदा उपकरणों सहित तैयारी की हालत में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को गौला नदी एवं पुल की ओर न जाने देने हेतु निर्देशित किया गया है।
जनपद के सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नदी नालों एवं सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी आने की स्थिति में किसी भी वाहन अथवा मोटरसाइकिल को पानी के बीच से पार न करने की हिदायत दी गई है।
नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।