रामनगर: टैक्स बार द्वारा नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी का आत्मीय स्वागत! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रामनगर: टैक्स बार के तत्वावधान में नव-नियुक्त ARTO सुरेंद्र सिंह कपकोटी का शिष्टाचार भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर टैक्स बार के अध्यक्ष मो. फ़िरोज़ अंसारी एवं महासचिव मनु अग्रवाल ने उन्हें मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) भेंट कर सम्मानित किया।

रामनगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • RTO कार्यालय भवन को सांवल्दे में स्थानांतरित किए जाने का विषय
  • क्षेत्र में सुगम यातायात हेतु टेंपो संचालन के लिए परमिट/लाइसेंस जारी करने की मांग
  • संपर्क मार्गों (लिंक रूट्स) पर ऑटो संचालन से संबंधित व्यवस्थाएं|

टैक्स बार के पदाधिकारियों ने जनहित में इन समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान हेतु प्रशासन से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।


इस अवसर पर टैक्स बार के उपाध्यक्ष गुलरेज़ रज़ा, कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट, उपसचिव ज़ीशान मलिक, पूर्व अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पूरन पाण्डेय, भूपाल रावत सहित अन्य सम्मानित सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad