
लाल कुआं :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं पुलिस द्वारा काफी समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री बृजमोहन राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी अशोक कुमार जोशी पुत्र नंदाबल्लभ जोशी, निवासी दुर्गापालपुर मोतीराम, हल्दूचौड़, लालकुआं, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं
2. कानि. गुरमेज सिंह
ADVERTISEMENTS