
रानीखेत :एक बार फिर विद्यालय की सहायता के लिए आगे आए मदद के हाथ EnerG Linkage के संस्थापक श्री विकास शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजरी शर्मा ने क्षेत्र के सबसे प्राचीनतम विद्यालय रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज के विशाल कक्ष के लिए इनवर्टर एवं सौंदर्य करण के लिए आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की श्री विकास शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजरी शर्मा पूर्व में भी कई विद्यालयों को भी आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करते रहे है उनका लक्ष्य विद्यालय में शिक्षा के स्तर को बेहतर करना एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की मदद करना है
विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल ने बताया की बहुत लंबे समय से विद्यालय को आर्थिक रूप से सहायता की आवश्यकता थी क्योंकि विद्यालय को सरकार द्वारा किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मरम्मत के लिए प्राप्त नहीं होती है एवं इस ऐतिहासिक इमारत को रखरखाव की बहुत आवश्यकता है यह इमारत क्षेत्र में कई प्रकार की कई प्रकार की सांस्कृतिक शैक्षिक सैनिक भरती मैं प्रयोग में ली जाती है क्योंकि यह शहर के मध्य में स्थित विद्यालय है I विद्यालय के प्रधानाचार्य नेEnerG Linkage के संस्थापक श्री विकास शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजरी शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है एवं भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय एवं छात्र-छात्राओं की सहायता की आशा रखी है|
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि श्री विकास शर्मा जी को रानीखेत क्षेत्र से अधिक लगाव है एवं उनके बारे में बताते हुए बताया कि वर्तमान में विकास शर्मा एक सीनियर लीडर हैं, जिनके पास एनर्जी, ऑयल एंड गैस और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर में ऑपरेशन्स, सप्लाई चेन, बिज़नेस स्ट्रेटेजी, सोर्सिंग, प्रोक्योरमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, EPC और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का 24 साल से ज़्यादा का ग्लोबल अनुभव है। उन्होंने GE, Alstom, Ingersoll Rand, First Solar और Unimacts जैसी कंपनियों में टॉप से लेकर मिड-लेवल मैनेजमेंट तक की भूमिकाएँ निभाई हैं। विकास ने अपनी पत्नी, श्रीमती मंजरी शर्मा (जो कॉमर्स ग्रेजुएट और शिक्षाविद हैं) के साथ मिलकर EnerG Linkage की शुरुआत की। इसका मकसद ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजीज़ (GET), रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs), इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन, ऑयल एंड गैस, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और एंड-टू-एंड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस की बढ़ती ग्लोबल मांग को पूरा करना है। EnerG Linkage पुणे (महाराष्ट्र) और IMT मानेसर (हरियाणा, भारत) में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चलाती है और दुनिया भर के चार से ज़्यादा देशों में ग्राहकों को सेवाएँ देती है।
पूरा विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लोग श्री श्री विकास शर्मा एवं श्रीमती मंजली शर्मा का धन्यवाद व्यक्त करते हैं