


बागेश्वर : पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, उच्च स्तरीय अनुशासन और मानसिक सतर्कता बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल नेतृत्व में आज पुलिस लाइन बागेश्वर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान जवानों को ड्रिल और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
साप्ताहिक परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री मनीष शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेन्द्र आर्य व विभिन्न थानों व शाखाओं के प्रभारी सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS