

भीमताल :लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, भीमताल के छात्र श्रेयांश सिंह एवं पार्थ सिंह ठाकुरी का राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। 8-9 अगस्त, 2026 को गौलापार हल्द्वानी में आयोजित 22वी जिला ताइक्वाडो प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था जिनमें श्रेयांश सिंह ने अपने भार ग्रुप 51 किलोग्राम में गोल्ड मेडल और पार्थ सिंह ठाकुरी ने अपने भार ग्रुप 38 किलोग्राम में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हांसिल करते हुए राज्य प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।
श्रेयांश सिंह एवं पार्थ सिंह ठाकुरी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य / निदेशक श्री एस०एस० नेगी ने हर्ष व्यक्त किया और अन्य विद्यार्थियों से भी इसी प्रकार प्रयास करने व सफलता हासिल करने को कहा। श्री नेगी ने श्रेयांश और पार्थ को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा श्रेयांश और पार्थ की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की।