भीमताल: विन्ध्या एवं नीलगिरी हाउस ने जीती योग-प्रतियोगिता ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -


भीमताल :लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में आयोजित इंटर हाउस योग-प्रतियोगिता बालक वर्ग में विन्ध्या हाउस एवं बालिका वर्ग में नीलगिरी हाउस ने जीती। विद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य/निदेशक श्री एस०एस० नेगी, वरिष्ठ शिक्षक श्री एस०आर० जायसवाल एवं निर्णायक श्री गोकुल पाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में चारों हाउसों से बालिका वर्ग में दस-दस और बालक वर्ग में भी दस-दस, कुल अस्सी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पहले चक्र में सूर्य-नमस्कार के सभी बारह आसन, द्वितीय चक्र में व्यक्तिगत खड़े व बैठे दो आसन और तृतीय चक्र में सभी दस प्रतिभागियों से मिलकर दो-दो पिरामिड बनाने थे जिनमें अंकों के आधार पर बालक वर्ग में क्रमशः विन्ध्या हाउस प्रथम, नीलगिरी हाउस द्वितीय, हिमालय हाउस तृतीय और शिवालिक हाउस चतुर्थ रहे। बालिका वर्ग में नीलगिरी हाउस प्रथम, शिवालिक हाउस द्वितीय, विन्ध्या हाउस तृतीय और हिमालय हाउस चतुर्थ रहे। बालिका वर्ग में हिमालय हाउस की वैष्णवी ढौंडियाल और बालक वर्ग से औरो कुलेठा को प्रतियोगिता का बैस्ट परफार्मर घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक श्री एस०एस० नेगी द्वारा सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी और इसी प्रकार भविष्य में योग को अपनाने का आह्वान किया गया। श्री नेगी ने सभी विद्यार्थियों को योग आसन से जोड़ने के लिए प्रतिदिन प्रार्थना सभा के उपरांत सूर्य-नमस्कार के दो चरण कराने की घोषणा की। प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी व संस्कृत में रुचिर बिष्ट द्वारा और अंग्रेजी में कपिशरादित्य राज सिंह द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad