

भीमताल, 11 अगस्त |
विकास खण्ड ओखलकाण्डा के अन्तर्गत जनता की समस्या के निराकरण हेतु 12 अगस्त (बुधवार) को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से राजकीय इण्टर कॉलेज ढोलीगॉव में शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जलागम प्रबन्ध राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने राजस्व विभाग, चिकित्सा, कृषि , समाज कल्याण, उद्यान, लोक निर्माण , सिंचाई,लघु सिंचाई , पेयजल निगम जलसंस्थान, विद्युत , पशुपालन , बाल विकास , उरेड़ा, लघु सिंचाई , खाद्य आपूर्ति विभागों के साथ ही ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अवश्य ही बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने खण्ड विकास अधिकारी ओखलकांडा को निर्देश दिये है कि उक्त शिविर के समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS