हल्द्वानी: एसपी सिटी को दिया महानगर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सफल जनसभा के पश्चात सोशल मीडिया पर एक कथित AI-एडिटेड/फेक वीडियो प्रसारित किया?✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे जी की सफल जनसभा के पश्चात सोशल मीडिया पर एक कथित AI-एडिटेड/फेक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें मूल वीडियो की आवाज़ के साथ छेड़छाड़ कर उसे भ्रामक एवं आपत्तिजनक रूप में प्रस्तुत किया गया है….

इस प्रकार के फर्जी वीडियो न केवल आमजन को भ्रमित करने का प्रयास हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को प्रभावित करने वाले भी हैं। ऐसे कृत्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है।

महानगर कांग्रेस कमेटी, हल्द्वानी- की ओर से SP City महोदय को तहरीर दी गयी तथा पूरे प्रकरण की जांच कर वीडियो तैयार करने एवं प्रसारित करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करने की मांग़ की एल
अध्यक्ष गोविंद सिंह विस्ट ने कहा की 3 दिन से यह फेक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और इसमें बीजेपी के बड़े-बड़े नेता इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं परंतु उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जबकि यह फेक वीडियो समाज में भ्रांति पैदा कर रहा है समाज में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का काम कर रहा है और जिससे शहर में डर और भय का माहौल व्याप्त है उन्होंने कहा कि इसलिए हम आज रिपोर्ट दर्ज करने आए हैं ताकि इसके प्रसारण और प्रचारित करने पर तुरंत रोक लगे और दोषियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हो शहर की फिजा बिगाड़ने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad