

रुद्रपुर, 26 जुलाई। संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी के निर्देशानुसार जनपद ऊधमसिंह नगर में परिवहन विभाग द्वारा रात्रिकालीन विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 27 वाहनों के चालान किए गए तथा 15 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में 10 मालवाहक एवं 5 यात्री वाहन शामिल हैं।
जांच के दौरान 10 मालवाहक वाहन ओवरलोड पाए गए, जबकि 3 यात्री वाहन क्षमता से अधिक सवारी ढोते हुए पकड़े गए। इसके अतिरिक्त कई वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बिना कर (टैक्स) जमा किए तथा बिना वैध परमिट के संचालित पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के समस्त अभिलेख अद्यतन रखें तथा यातायात एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानो|