बागेश्वर: पुलिस की मुहिम: कोतवाली पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, मोबाइलों में डाउनलोड कराया ‘गौरा शक्ति ऐप’! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पुलिस की मुहिम: कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, मोबाइलों में डाउनलोड कराया ‘गौरा शक्ति ऐप’।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपदभर में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय जनता, महिलाओं, छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर जागरूक किया ।
पुलिस टीम ने स्थानीय महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें नशे की सामाजिक बुराइयों और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार की खुशहाली, सामाजिक सौहार्द एवं आर्थिक स्थिति को भी पूरी तरह बर्बाद कर देता है।
मौके पर उपस्थित छात्राओं, महिलाओं के मोबाइल में उत्तराखण्ड पुलिस का आधिकारिक ‘गौरा शक्ति ऐप’ डाउनलोड कराया गया और इसके उपयोग के तरीके बताए गए।
महिलाओं को बाहरी लोगों के अनिवार्य किरायेदार सत्यापन तथा आपातकालीन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन- 1090 और आपातकालीन सेवा- 112 के माध्यम से तुरंत सहायता पाने की जानकारी दी गई।
वर्तमान में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए पुलिस टीम ने साइबर ठगों के नए तौर-तरीकों की जानकारी दी गयी कि
• किसी भी अनजान फोन कॉल, मैसेज या लॉटरी के प्रलोभन में बिल्कुल न आएं।
• अपनी अत्यंत गोपनीय वित्तीय जानकारी जैसे ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक खाता विवरण किसी भी परिस्थिति में किसी के साथ साझा न करें।
• यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
इसके साथ ही पुलिस टीम ने आम जनमानस को सड़क दुर्घटनाओं से बचने और सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की सलाह दी।
“सजग समाज ही सुरक्षित समाज की पहचान है। बागेश्वर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad