बागेश्वर:सरयू नदी में बहे 08 वर्षीय बालक की खोज के लिए पुलिस, NDRF, SDRF, फायर और ड्रोन टीम का सघन संयुक्त रेस्क्यू अभियान जारी..! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :जनपद के कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी में बहे एक 08 वर्षीय मासूम बालक की खोजबीन और सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर व्यापक रेस्क्यू और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मामले की अत्यधिक संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा तत्काल आदेश-निर्देश जारी कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर बालक के त्वरित व सुरक्षित रेस्क्यू हेतु NDRF, SDRF, फायर सर्विस, ड्रोन टीम और जनपद पुलिस को मिलाकर एक अत्याधुनिक संयुक्त रेस्क्यू टीम का गठन किया गया है।
आज संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा सरयू नदी के दोनों तटों, डाउनस्ट्रीम तथा अत्यंत दुर्गम स्थलों पर सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। नदी के तेज बहाव और संभावित क्षेत्रों को बारीकी से खंगालने के लिए मैन्युअल सर्चिंग के साथ-साथ अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है । पुलिस, प्रशासन और सभी सुरक्षा बलों के जवान बिना रुके लगातार नदी के दोनों ओर के सभी संभावित क्षेत्रों में खोजबीन कर रहे हैं।
बागेश्वर पुलिस समस्त स्थानीय नागरिकों, नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से करबद्ध अपील करती है कि यदि किसी को भी इस बालक के संबंध में कोई भी सूचना या जानकारी प्राप्त होती है, तो वे तुरंत संकोच किए बिना नीचे दिए गए आधिकारिक नंबरों पर सूचित कर इस रेस्क्यू अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें:
थानाध्यक्ष कपकोट: 9411113310
जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष: 9411112983

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad