‘मेले का मुख्य आकर्षण देव ड़ौली पूजा, सोमेश्वर देवता द्वारा डांगरी आसन, पांडव नृत्य,लोग संस्कृति रासु तांदी , मुख्य आकर्षण रहे’…



श्रावणी मेले में गंगोत्री क्षेत्र के जखोल, सोरा सारी, बारसू के जनमानस देव डोली के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों ने मेले में शिरकत की, ग्राम पंचायत वासियों ने अपने गांव में अतिथियों और देवड़ोलियों का किया भव्य एवं दिव्या स्वागत।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप राणा ने कहा मेले हमारी आस्था के केंद्र’ है ,केवल मनोरंजन या व्यापार का साधन नहीं हैं, बल्कि ये भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक एकता की अटूट डोर हैं। ये मेले धार्मिक मान्यताओं, ऐतिहासिक विरासतों और ऋतु परिवर्तन के उत्सवों का एक अद्भुत संगम होते हैं, संदीप राणा ने अपनी संस्कृति को आगे बढ़ने का आह्वान किया, हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान,
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि विधायक संजय डोभाल,पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,पूर्व प्रमुख विनीता रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन रावत, प्रमुख प्रतिनिधि अजवीन पंवार , जयराज बिष्ट बृजमोहन राणा, अनिल चौहान, प्रवीण राणा, जसपाल परमार,मुकेश चौहान, ग्राम प्रधान मनीशा चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा राणा, नवीन चौहान, प्रमोद चौहान, आनंद राणा, मदन चौहान, आशीष, अजय चौहान, नरेंद्र थपलियाल, अनिल नौटियाल, पंकज उनियाल,रणवीर परमार, सुभाष, उदम लाल, सजलिया लाल, प्यारे लाल, मनी लाल, मोहन राधेश्याम, बृजलाल उपस्थित रहे।।