रानीखेत:रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में..?✅ “कांग्रेसियों की गजब की एक जुटता’ दिखाई दी!! ✍️संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

‘कांग्रेस की विशाल जनआक्रोश रैली, राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग’….

रानीखेत। “रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में” कार्यक्रम के तहत रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य) ने किया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

रैली को संबोधित करते हुए करन माहरा ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, विश्वास और मर्यादा के प्रतीक हैं। रामलला के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित एक-एक रुपये का सम्मान और उसकी पारदर्शिता सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में सामने आए कथित चोरी एवं अनियमितताओं के आरोप अत्यंत निंदनीय हैं। उनका कहना था कि भाजपा शासनकाल में ऐसे आरोप सामने आना करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर भी समय-समय पर गंभीर प्रश्न उठते रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में हुई सोना चोरी एवं अनियमितताओं के मामलों ने भी श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ाई है। उन्होंने मांग की कि इन सभी मामलों सहित श्री राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

करन माहरा ने कहा कि रामलला किसी एक दल या संगठन के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं। इसलिए उनके नाम पर जुटाए गए धन का पूरा और पारदर्शी हिसाब जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि सत्य, जवाबदेही और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए यह संघर्ष लड़ रही है।
रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “रामलला के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में” तथा “रामलला का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता या भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम सत्य, न्याय और मर्यादा के आदर्श हैं। इसलिए रामलला के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित धन की एक-एक पाई का पारदर्शी हिसाब जनता के सामने आना चाहिए। यदि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना जनआंदोलन आगे भी जारी रखेगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष रानीखेत उमेश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, एस०सी० प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत प्रेम अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष भिकियासैंण देवगिरी गोस्वामी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रेखाडी, बी०डी०सी० नरेंद्र नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भिकियासैंण महिपाल सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, नगर अध्यक्ष भतरोजखान कैलाश पंत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व जिला महामंत्री दीपक पंत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, ग्राम प्रधान नवीन प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय व विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, यूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, यूथ जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, यूथ ज़िला महासचिव असलान शेख़, चंद्रशेखर, मोहन बिष्ट, गणेश मावड़ी, हिमांशु, गोविंद रावत, चंदन राम, अशोक कठायत, कुंदन सिंह, चंदन बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad