

✅बड़े वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों- श्रद्धालुओं का सैलाब, सड़कों पर नैनीताल पुलिस
✅कैंची धाम में आस्था का सैलाब, प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर बढ़ा यातायात दबाव





✅SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं सड़कों पर उतरकर संभाली यातायात व्यवस्था, आज सायँ व कल सायँ वन-वे रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था….
हल्द्वानी ab:बड़े वीकेंड एवं श्री कैंची धाम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था के चलते नैनीताल जनपद में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की भारी आमद हो रही है। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जनपद के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों, मार्गों और डायवर्जन प्वाइंट्स पर पुलिस बल की व्यापक तैनाती की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा आज स्वयं सड़कों पर उतरकर विभिन्न स्थानों पर यातायात एवं रूट व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज 03 अक्टूबर की शाम को और कल 04 अक्टूबर की शाम तक विशेष वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू
आज शाम 05:00 बजे के बाद यातायात को वन-वे व्यवस्था के तहत संचालित किया जाएगा, जिसमे भीमताल तिराहा की ओर से वाहनों को हल्द्वानी की ओर एग्जिट कराया जाएगा।
आज शाम 05:30 बजे के बाद नैनीताल की ओर जाने वाले यातायात को लगभग 03 घंटे के लिए नियंत्रित / रोककर मुख्य रूप से एग्जिट ट्रैफिक को सुचारु कराया जाएगा।
कल रविवार 4 अक्टूबर को शाम 04:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक हल्द्वानी/काठगोदाम (हाईडल तिराहा, नरीमन तिराहे, काठगोदाम थाने) से नैनीताल, भीमताल एवं भवाली की ओर जाने वाले यातायात को 06 घंटे के लिए रोका जाएगा।
उक्त अवधि में नैनीताल, कैंची धाम, भीमताल एवं भवाली की ओर से आने वाले वाहनों के एग्जिट को प्राथमिकता देते हुए यातायात सुचारु कराया जाएगा।
कल शाम 04:00 बजे के बाद नैनीताल, भीमताल एवं भवाली की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना/यातायात/ CPU, चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों सड़को में यातायात व्यवस्था सुचारू कर रहे हैं।
यातायात दबाव के बीच पुलिस लगातार कर रही ट्रैफिक को सुचारु
श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों, डायवर्जन प्वाइंट्स एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।
सड़कों के किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा एवं पार्किंग व्यवस्था
कैंची धाम एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा संचालित की गई है तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि वे निजी वाहनों की संख्या कम करने के लिए कार-पूलिंग का प्रयोग करें और निर्धारित शटल सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
नैनीताल पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील
नैनीताल पुलिस ने सभी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि—
- अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें।
- सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।
- वन-वे एवं डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें।
- अनावश्यक रूप से ओवरटेक एवं गलत लेन का प्रयोग न करें।
- कैंची धाम आने वाले श्रद्धालु शटल सेवा का प्रयोग करें।
- यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।