सितारगंज:सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

सितारगंज :[उधम सिंह नगर ]रुद्रपुर 3 अक्टूबर|

कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रामलीला मैदान सितारगंज में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। शिविर में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं।शिविर में बिजली,पानी,प्रधानमंत्री आवास,दिव्यांग उपकरण सहायता,दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने आदि समस्याओं को लेकर कुल 16 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें से 11 शिकायतों व समस्याओं का अधिकारियों की उपस्थिति में निस्तारण किया गया।

कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ब्लॉक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखी। शिविर में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।तथा पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। साथ ही जो अधिकारी शिविर में उपस्थित नहीं हुए उनके तत्काल स्पष्टीकरण तलब करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि
प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शिविर में विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान और निस्तारण किया गया। साथ ही शिविर में दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा नए आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों की बिजली, पेयजल और नाली जैसी बुनियादी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लिया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की।शिविर में समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को 4 मोटराइज ट्राइसाइकिल,8 व्हील चेयर,2 वॉकर,1चेयर विद कमोड वितरित किए। कैबिनेट मंत्री ने कृषि विभाग से स्वाह्यत सहकारिता राणा कृषक स्वयं सहायता समूह को 4 लाख का अनुदान चेक वितरित किए। पशुपालन की गाय एवं बकरी योजना के तहत दस से अधिक लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन के लिए 13 एवं खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 15 राशन कार्ड के लिए आवेदन कराये गए। महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग द्वारा 1महालक्ष्मी किट, नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थी को चैक वितरित किये गए एवं मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना एवं मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के अंतर्गत 2 आवेदन कराये गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 166 ओपीडी की गयी, दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए 2, जननी सुरक्षा योजना के लिए 22, आयुष्मान कार्ड के लिए 5 आवेदन कराए गए। आयुर्वेद विभाग द्वारा 52 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्यामलराय को मत्स्य पालन योजना के तहत लाख का चेक दिया गया।

शिविर में पहुंचे फ़रयादी निर्मल सिंह,मीरा मंडल ने दिव्यांग उपकरण देने एवं अनिता,सुनीता,उमा देवी,मुकेश सिंह आदि ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की।टिकोलो देवी,हरवंश लाल ने बिजली बिल सुधार करने की मांग की।इस दौरान फरियादी ऋषिपाल ने दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बनने का मुद्दा उठाया जिस पर कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थी ऋषिपाल का मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण जारी कराया।…

शिविर में अध्यक्ष नगर पालिका सरदार सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल,जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, अध्यक्ष हज कमेटी ख़तीब अहमद, एसडीएम तुषार सैनी सहायक निदेशक मत्स्य संजय चिमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad