
चंपावत 28 जून ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद चम्पावत के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सोमवार, दिनांक 29 जून 2026 को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले नियमित ‘जनता मिलन कार्यक्रम’ को स्थगित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी श्री कमल चंद्र तिवारी ने बताया कि 29 जून को स्थगित किया गया यह जनता मिलन कार्यक्रम अब आगामी बुधवार, दिनांक 01 जुलाई 2026 को पूर्व निर्धारित समय और स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र की सम्मानित जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए अब सोमवार के बजाय बुधवार, 01 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में उपस्थित होकर इस जनसुनवाई का लाभ उठा सकते हैं।
ADVERTISEMENTS