लोहाघाट:अद्वैत आश्रम मायावती में योग दिवस काउन्टडाउन कार्यक्रम का आयोजन, “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिये योग” थीम पर विशिष्ट समूह ने किया योगाभ्यास! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत 07 जून ।

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के काउन्टडाउन कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को चम्पावत जनपद के प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट में एक विशेष योग सत्र का सफल आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिये योग” (थीम: योगा फॉर हेल्दी एजिंग) रखा गया। स्वामी विवेकानन्द जी की इस तपस्थली में आयोजित इस सत्र में स्थानीय नागरिकों, देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग और अध्यात्म के गहरे पारस्परिक संबंध का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ मुख्य अतिथि अद्वैत आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुहृदयानन्द जी द्वारा भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस आध्यात्मिक और चेतना से ओत-प्रोत वातावरण में आयोजित योगाभ्यास सत्र का संचालन योग अनुदेशिका श्रीमती लीला जोशी द्वारा किया गया।

इसके साथ ही योग अनुदेशक विजय देउपा और श्रीमती सोनिया आर्या ने उपस्थित सभी साधकों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया, जिससे वृद्धजनों के स्वास्थ्य और जीवनशैली को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिली।
अद्वैत आश्रम प्रबंधन समिति के विशेष सहयोग से आयोजित इस विशिष्ट समूह योग कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ० सुधाकर गंगवार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत डॉ० प्रकाश सिंह, जिला नोडल अधिकारी (अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026) डॉ० उमेश भारती सहित भारी संख्या में योग साधक, आश्रम के श्रद्धालु और आयुर्वेद विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad