हल्द्वानी+अमेजन ई-कॉमर्स के वेयर हाउस के अग्निकांड न्यायिक जांच हो, दोषी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाए ! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी 7 जूनl

  • अमेजन ई-कॉमर्स के वेयर हाउस के अग्निकांड न्यायिक जांच हो, दोषी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाए जाना चाहिए
  • तमाम गोदामों में अग्नि सुरक्षा उपायों की जांच हो, सभी गोदामों में प्रशासन सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करे
  • दोनों मृतक मजदूरों के परिवार जनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देते हुए परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी दी जाय
  • संयुक्त जांच दल ने किया अमेजन वेयर हाउस का दौरा और मारे गए मजदूरों के परिवारों से मुलाकात की

अमेजन ई-कॉमर्स के वेयर हाउस जो एमएनएम लॉजिस्टिक्स द्वारा संचालित किया जा रहा था में 5 जून की अर्धरात्रि में भीषण आग लगने के कारण दो युवा मजदूर नरेंद्र आर्य (नीरज) और अमित मारे गए जो दिन में डिलीवरी बॉय की नौकरी करते थे और रात में गार्ड की नौकरी कर रहे थे.

आज एक संयुक्त जांच दल ने अमेजन वेयर हाउस का दौरा किया और पाया कि वहां सुरक्षा मानकों की पूर्ण अवहेलना की गई है. केवल मुनाफे को अतिरिक्त रूप से बढ़ाने के लिए वर्कर्स की जान को खतरे में डाला गया. पूरे बंद गोदाम में अंदर गार्ड बैठा दिए गए, जिसमें कोई गार्ड रूम नहीं था, बल्कि पूरे पैक समान के बीच में गार्डों को अपने हालत पर छोड़ दिया गया. वेयर हाउस में कोई फायर एक्जिट नहीं था, कोई फायर अलार्म नहीं था यहां तक कि धुंआ बाहर निकलने के लिए एग्जोस्ट फैन तक नहीं था. वेयर हॉउस के पास अग्निशमन विभाग द्वारा जारी की जाने वाली फायर एनओसी तक नहीं थी. कुल मिलाकर कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण दो युवा मजदूरों की जान चली गई और दो परिवार बेसहारा हो गए.

संयुक्त जांच दल ने अग्निकांड में मारे गये दोनों मृतकों के घरों में जाकर परिवार जनों से मुलाकात कर अपनी सम्वेदना व्यक्त की और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया.

संयुक्त जांच दल ने मांग की कि, इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. इस तरह से संचालित तमाम गोदामों में शीघ्र अग्नि एवं अन्य सुरक्षा उपायों की जांच हो. अमेजन ई-कॉमर्स के वेयर हाउस के बगल में संचालित अन्य गोदामों में प्रशासन तत्काल सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करे. साथ ही दोनों मृतकों के परिवार जनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देते हुए परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए.

संयुक्त जांच दल में भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, ऐक्टू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित मटियाली, अमेजन इंडिया वर्कर्स यूनियन के नीतेश, हॉकर जॉइंट एक्शन कमिटी के योगेश सैनी, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, ग्रामीण इ रिक्शा कल्याण समिति के खेमकरण सैनी, यूकेडी के भुवन बिष्ट, राजीव लोचन किसान नेता राजकिशोर, शेर सिंह आदि शामिल रहे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad