रानीखेत+अल्मोड़ा निवासी भारतीय सेना की 5 असम यूनिट में कार्यरत वीर पुत्र लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के सर्वोच्च बलिदान पर कांग्रेस नेता करन माहरा ने गहरा दुःख व्यक्त। संदीप पाठक की‌ रपोर्ट

खबर शेयर करें -

‘अल्मोड़ा निवासी भारतीय सेना की 5 असम यूनिट में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद नाथ गोस्वामी के वीर पुत्र लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के सर्वोच्च बलिदान दिया’..

रानीखेत :पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करन माहरा ने अल्मोड़ा निवासी भारतीय सेना की 5 असम यूनिट में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद नाथ गोस्वामी के वीर पुत्र लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के सर्वोच्च बलिदान पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने 6 जून को जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके बलिदान से पूरे प्रदेश और देश में शोक की लहर है।

करन माहरा ने कहा कि देश ने आज अपना एक वीर सपूत खो दिया है, जिसकी बहादुरी, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा सदैव याद रखी जाएगी। मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हर देशवासी को भावुक कर देता है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि वीर बलिदानी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की शहादत सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad