हल्द्वानी :जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
नैनीताल शहर एवं उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर चलाए गए इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर व्यापक स्तर पर चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 219 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के वाहन शामिल रहे। आंकड़ों के अनुसार, रेंटल बाइक के 53 चालान, टैक्सी/मैक्सी के 90 चालान, भारी वाहनों के 25 चालान, अन्य वाहनों के 51 चालान किए गए।
इसके अतिरिक्त, गंभीर उल्लंघनों के चलते 10 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 49 वाहनों के परमिट के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
यह विशेष अभियान विभिन्न दिनों में चरणबद्ध तरीके से चलाया गया, जिसमें ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन, यातायात नियमों की अनदेखी तथा अन्य उल्लंघनों पर विशेष नजर रखी गई।….

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।