हल्द्वानी :उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों का धरना! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :उत्तराखंड प्रदेश में महिलाओं को अविलंब 33% आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, मंगलपड़ाव (हल्द्वानी) में धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं के अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं।…..

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा धरना स्थल पर उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को केंद्र सरकार द्वारा जानबूझकर लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे को परिसीमन एवं अन्य प्रक्रियाओं में उलझाकर टालने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव वर्तमान 70 सीटों के आधार पर ही 33% महिला आरक्षण लागू करते हुए संपन्न कराए जाएं। यदि सरकार की नीयत साफ है, तो तत्काल प्रभाव से इस दिशा में ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।
श्री गोदियाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस नीतिगत निर्णयों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन से सुनिश्चित होता है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पूरी मजबूती से महिलाओं के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं के अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के मुद्दों को गंभीरता से लेने के बजाय उन्हें राजनीतिक रूप से भटकाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए जनआंदोलन को और तेज करेगी।महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि आज की महिला जागरूक है और अपने अधिकारों के प्रति सजग है। महिला आरक्षण को लेकर अब किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे इस आंदोलन को मजबूत बनाएं और अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने कहा कि महिला आरक्षण देश के सामाजिक एवं राजनीतिक संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसे शीघ्र लागू किया जाना चाहिए।पूर्व विधायक रंजीत रावत ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के मुद्दों को गंभीरता से लेने में विफल रही है और जनता अब इस सच्चाई को समझ चुकी है।पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।धरना स्थल पर उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि शीघ्र ही महिला आरक्षण लागू नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, पूर्व विधायक नारायण पाल, ललित जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, संतोष, प्रदीप बथयाल, किरन माहरा, हेमन्त बगड़वाल, नरेश अग्रवाल, गिरीश पांडे, सुमित्तर भुल्लर, दीपू चनोतिया, युवक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार, मीमांसा आर्य, नीमा भट्ट, विमला सांगूड़ी, गीता बहुगुणा, निर्मला जोशी, उर्मिला धामी, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, संजू उप्रेती, बबलू बिष्ट, अमित रावत, उदित करायत , नीरज तिवारी ,नंदन दुर्गापाल ,भोला भट्ट, कुंदन मेहता ,हिमांशु पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कोटलिया, दीवान सिंह बिष्ट, लाखन नेगी ,पुष्पा नेगी ,अर्नव कम्बोज ,कानू बिष्ट ,संजय कीरोला, दीप सती ,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पाण्डे ,किरन मेहरा ,गोविन्द बिष्ट , कैलाश दुमका, उमेश कबदवाल,इन्दर पाल आर्य ,संदीप जोशी , प्रयाग भट्ट ,हेमंत बगढ़वाल, दीपक शाह, सुहेल सिद्दक़ी ,केदार पड़लिया . हरीश पनेरू ,राजू दुर्गापाल सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।धरना कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बुद्ध पार्क गये और आंगनबाड़ी महिलाओं के धरने को समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad